तानाशाह होते हैं सितंबर में जन्मे युवा


आपका जन्म किसी भी साल के सितंबर महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप दिल के अत्यंत उदार है लेकिन एक अजीब तरह की सनक आपमें पाई जाती है। अपने आपसे आपको इतनी मोहब्बत होती है कि कोई थोड़ा-सा भी आपके विरूद्ध कुछ कह दें तो आप भड़क उठते हैं। आपमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। खुद को कैसे निरंतर आगे बढ़ाया जाए यह कोई आपसे सीखें।

स्वयं की प्रगति के लिए आप थोड़े से स्वार्थी भी हो जाते हैं। आपके सबसे खास मित्र को भी कभी नहीं पता चल पाता है कि आपके अंदर क्या खिचड़ी पक रही है। यकायक कोई उपलब्धि सामने लाकर आप सबको चौंका देते हैं।

गुस्से के तो आप बादशाह है लेकिन हमेशा इसी गलतफहमी में रहते हैं कि आपके जैसा विनम्र कोई दूसरा नहीं होगा। तानाशाही आपके रग-रग में समाई है। दूसरों से काम करवाना हो तो जोंक की तरह पीछे लगना भी आपसे ही सीखना चाहिए। अपने नजदीकी लोगों से आपकी भारी-भरकम अपेक्षाएं होती है। यहां तक कि प्यार का इजहार करने में भी आपका अहंकार हावी रहता है। आप ऊर्जा से लबालब रहते हैं।

धुन के इतने पक्के कि अपने काम के लिए 24 घंटे आप भूखे-प्यासे रहकर काम कर सकते हैं लेकिन बुरी आदत यही है कि आप चाहते हैं आपकी इस आदत का लोग हरदम गुणगान करें। तारीफ के इतने भूखे होते हैं कि हर समय कोई आपको स्तुति गान करने वाला चाहिए। अक्सर चाटूकार आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा ले जाते हैं। आप अपने आपको हर समय अप-टू-डेट रखते हैं। इसीलिए आपका हर काम अप-टू-द-मार्क होता है। किसी को कुछ देते हैं तो उसकी वसूली भी कर लेते हैं।

आपको जीवन में संघर्ष भी खूब करना पड़ता है। खासकर अगर आप करियर के मामले में बेहतरीन पोजिशन पर हैं तो हो सकता है प्यार के मामले में फिसड्डी हों, या फिर अगर प्यार आपके पास भरपूर है तो शादी का लड्डू आपकी थाली में नहीं होगा। कहने का मतलब यही कि जीवन के किसी एक क्षेत्र में आपको हमेशा खालीपन लग सकता है। आप असंतुष्ट प्राणी भी हैं।

हर समय आपको कुछ नया ना मिले तो आप कुंठित हो जाते हैं। सेक्स आपके जीवन में कई रूपों में आता है लेकिन आप बेचारे, पद-प्रतिष्ठा के मारे कभी उनका आनंद नहीं उठा पाते। आपमें अगर चिपकने की प्रवृत्ति थोड़ी-सी कम हो जाए तो आप एक शानदार इंसान के रूप में याद किए जाएंगे। अक्सर सितंबर माह में जन्मे लोग बेहतरीन सिंगर, राइटर, एडिटर या साइंटिस्ट होते हैं।

सितंबर माह की लड़कियां, उफ भगवान बचाएं इनसे। स्वयं को परम ज्ञानी समझने वाली ये कन्याएं अक्सर सच्चे प्यार से वंचित रह जाती है। इधर की उधर करने में उस्ताद हैं। कोई शक नहीं कि इनमें विलक्षण प्रतिभा होती है। कोई एक खास गुण भी होता है। लेकिन अभिमान के चलते यह उस गुण की सही कद्र नहीं कर पाती हैं।

अपार रूप-सौन्दर्य की मल्लिका होती है पर प्यार के मामले में अव्वल दर्जे की बेवकूफ होती हैं। अपना सबकुछ लूटाकर भी खुश रहती है। सच्चे प्यार को परख नहीं पाती और गलत व्यक्ति के साथ नैया डूबो लेती है। सितंबर माह में जन्मी कुछ लड़कियों का मन शीशे की तरह साफ होता है। दुनिया के छल-कपट से कोसों दूर ये मोहतरमाएं अन्याय के विरूद्ध शेरनी बन जाती है।

अगर इनका कहीं अफेयर चल रहा हो तो अपना किया-धरा सब भूल जाएंगी लेकिन अगले का पाई-पाई का हिसाब रखेंगी। अपने प्यार को लेकर पजेसीव भी होती हैं। जुबान कड़वी, अंदाज मीठा यही इनकी पहचान है। इन्हें सलाह है कि सच्चे दोस्त असली मोती की तरह होते हैं उन्हें सहेजना सीखें। मतलबपरस्ती से दोस्तों का कुछ दिन तक फायदा तो उठा लेंगी लेकिन संभव है एक दिन बिलकुल अकेली पड़ जाए।

लकी नंबर : 7, 9, 3
लकी कलर : ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डन
लकी डे : संडे, वेडनसडे, थर्सडे
लकी स्टोन : पन्ना और पर्ल
सुझाव : पंछियों को दाना डालें, मछलियों को घर में पालें।

अगस्त में जन्मे युवा कंजूस होते हैं


आपका जन्म किसी भी साल के अगस्त महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप एक नंबर के कंजूस हैं। आप अत्यंत टेलेंटेड और मनी माइंडेड हैं। आप जितने सज्जन दिखाई पड़ते हैं माफ कीजिएगा, उतने हैं नहीं। आप साम, दाम दंड भेद की नीति को मानने वालों में से है।

लोगों का भला भी खूब करते हैं लेकिन मन ही मन उनसे रिटर्न की उम्मीद भी लगाए रखते हैं। ज्यादा दोस्त, सहेली बनाने में विश्वास नहीं रखते। अगर तब भी आपके कुछ दोस्त हैं तो मान कर चलिए कि वह उनकी दयालुता है। इसमें आपका कोई योगदान नहीं, यानी अपनी और से आप कभी दोस्ती नहीं निभा पाते हैं।

आपकी प्रतिभा का जवाब नहीं। कला, साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधाओं में आप अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं। आपके भीतर सौन्दर्य बोध कमाल का है। आप अपनी मर्जी के मालिक हैं। जिद या कहें बेकार की जिद आपको आगे बढ़ने से रोकती है। कई बार आप खुद अपनी अच्छी भली तैरती नाव को डुबो लेते हैं और फिर शहीद होने का ढोंग करते हैं।

जुबान के बेहद कड़वे हैं आप, लोग आपकी पर्सनेलिटी से प्रभावित होकर आते हैं और आपको सुनकर कतरा कर निकल जाते हैं। आप खूबसूरत है इसमें कोई दो मत नहीं। लेकिन इस खूबसूरती के साथ मन की खूबसूरती लगभग लापता है। आपको घमंडी कहना गलत नहीं होगा।


पैसों के सामने रिश्ते-नाते-दोस्ती-प्यार सब आपके लिए बकवास है। कौड़ी-कौड़‍ी का हिसाब रखते हैं। खासकर कभी किसी मौके पर आपको अपनी जेब से देना पड़ जाए तो सूरत उतर जाती है आपकी। आप अक्सर अच्छे बिजनेसमैन, इंजीनियर, टीचर या फिर कलाकार होते हैं।

प्यार के मामले में बुद्धू और बिगड़ैल होते हैं। हालांकि आप अपने आपको काफी स्मार्ट समझते हैं। लाइफ को लेकर आपमें एक खास किस्म की लापरवाही पाई जाती है। आपको लगता है जीवन किसी के भी साथ गुजारा जा सकता है अगर वह आपके शासन में रहने को तैयार हो। इसलिए अगस्त में जन्मे खूबसूरत युवा के पार्टनर अक्सर डल और एकदम साधारण होते हैं। यहां तक कि लोगों को आप पर कौतुक हो सकता है कि क्या सोचकर रब ने यह जोड़ी बना दी।

यहां हमारा डिप्लोमैटिक होने का कोई इरादा नहीं मगर अगस्त में जन्मे कुछ ऐसे अपवाद भी हैं जिनकी जोड़ी माशाअल्लाह है। मेड फॉर इच अदर। जबर्दस्त प्यार करने वाले, लेकिन सौ में से कोई एक ही ऐसा बिरला मिलेगा बाकी तो बेमेल जोड़‍ियों के किस्से ज्यादा नजर आते हैं।

लड़कियां एक नंबर की फ्लर्ट लेकिन लगती है जमाने भर की मासूम। इतनी सफाई से मुर्गे 'आई मीन' लड़के फंसाती है कि बेचारा हलाल होने तक इसी भ्रम में रहता है कि उसके जैसा भाग्यशाली कोई नहीं। इनकी खासियत यह होती है कि यह ऊपर से अबोध होने का स्वांग बखूबी रच लेती है और दुनिया को भी कानों-कान खबर नहीं होती। सौ चूहे खाकर....! इसमें बुरा मानने वाली कोई बात नहीं है।

आपकी खूबसूरती है ही ऐसी कि बंदा गश खाकर गिर जाए। लेकिन शादी के मामले में अक्सर बेवकूफी का परिचय देती हैं। किसी भी लल्लू के साथ बंधकर सबको चौंका देती है। आपको सलाह है कि अपना टैलेंट बर्बाद ना करें। इतनी कलात्मकता हर किस‍ी के नसीब में नहीं होती। बहरहाल, हैप्पी बर्थ डे!

लकी नंबर : 2 ,5, 9
लकी कलर : स्लेटी, गोल्डन और रेड
लकी डे : संडे, फ्राइडे और वेन्सडे
लकी स्टोन : मून स्टोन
सुझाव : शिव मंदिर में दूध और मिश्री चढ़ाएं।

जुलाई में जन्में युवा एक्स्ट्रा ऑर्डनरी होते हैं

आपका जन्म किसी भी साल के जुलाई महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आपको समझना टेढ़ी खीर है। आप अत्यंत रहस्यवादी और मूडी हैं। आप कब यकायक खुश हो जाते हैं और कब आपका दिमाग सातवें आसमान पर पहुँच जाता है, आपको खुद भी नहीं पता होता।

हाँ, एक बात जो आपमें सबसे स्पेशल है वह यह कि आप दिल के अतिशय कोमल है। आपकी खासियत है कि अपनी लाइफ को लेकर आपके फंडे बेहद क्लियर होते हैं। कब, कितना, कहाँ और कैसा बोलना है यह कोई आपसे सीखें। आपकी प्रबंधन क्षमता कमाल की होती है।

आप अपने घर के कुलदीपक होते हैं। आपमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है लेकिन आपका बिना मतलब का आलस आपकी राह का रोड़ा है। इसे यूँ कहें कि आपका मूड हर वक्त अपनी प्रगति के लिए नहीं बनता, जब बनता है तो आप परचम लहरा देते हैं। बुरा मत मानिएगा लेकिन थोड़े से आप डिप्लोमैटिक भी है।

जिससे आपको काम निकलवाना होगा उसे अपना मुरीद बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। और जिससे आपका कोई मतलब नहीं निकलता उससे बिना बात के पंगे लेने में भी आपका विश्वास नहीं। सामान्य तौर पर आप बड़े कूल दिखाई पड़ते हैं लेकिन जब हॉट होते हैं तो गर्म तवे की तरह। लेकिन यह क्या, मात्र आधे घंटे में आप ऐसे हो जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। आपका गुस्सा ज्यादा देर तक रह ही नहीं सकता।


अगर किसी संस्था के प्रमुख है तो आपको अधीनस्थ आपके गुस्से के बावजूद आपको लाइक करेंगे। घर में भी आप सबसे लाड़ले और थोड़े से सिर-चढ़े प्राणी हैं। जुलाई माह वाले अक्सर खिलाड़ी या बिजनैसमैन होते हैं। इन्हें शेयर मार्केटिंग की बेहतर समझ होती है। गणित इनका चाहे कमजोर हो रिश्तों के गणित बड़ी खूबी से सुलझा लेते हैं। पैसे की कभी परवाह नहीं करते, और इनकी जेब कभी खाली नहीं रहती। घर शानदार रखते हैं।

प्यार के मामले में इन जैसा सा गहरा और समर्पित इंसान मिलना मुश्किल है। अव्वल तो इन्हें आसानी से किसी से प्यार-व्यार होता नहीं। बड़ी मुश्किल से ये किसी से प्रभावित होते हैं और जब होते हैं तो उसका दामन आसानी से नहीं छोड़ते। इनका खुद का व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि इन्हें किसी को लुभाने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती।

लेकिन ये जल्दबाजी के शिकार नहीं होते। प्यार की राह में हर कदम सोच-समझ कर उठाते हैं। अगर भूल से गलत कदम उठा भी लें तो तुरंत संभल जाते हैं। साथी अगर गलत है तो इनकी निगाह से छुप नहीं सकता। ये सच्चे इंसान को परखने की ताकत रखते हैं।

जुलाई माह की वुमन समाज के कल्याण के लिए जन्मी होती है। संघर्षों के बावजूद इनके होंठों पर मुस्कान थिरकती रहती है। इनमें भी प्रतिभा भरपूर होती है लेकिन सही समय पर सही अवसर नहीं मिल पाने से निराश रहती है। लेकिन इन्हें जीवन में हमेशा सबसे आगे रहने की प्रबल चाह होती है यही वजह है कि ये प्रगति करती हैं।


प्यार के मामले में भाग्य साथ नहीं देता मगर वैसे ये सबकी चहेती होती हैं। अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण दुख बहुत पाती है मगर दिल की प्यारी होने के कारण दुख भूल भी जाती है।

जुलाई में जन्में सभी मित्रों को सालगिरह मुबारक!

लकी नंबर : 4, 2, 9

लकी कलर : ऑरेंज, येलो और ब्लू-ब्लैक

लकी डे :मंडे, सेटरडे , फ्राइडे

लकी स्टोन : वैसे डायमंड चांदी में पहना जा सकता है लेकिन एस्ट्रो सलाह जरूरी है।

सुझाव : गरीबों को रविवार के दिन संतरे वितरित करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

हनुमान-गायत्री मंत्र से मिलेगा पैसा ही पैसा

कलयुग में सबसे अधिक पवनपुत्र हनुमान की ही पूजा की जाती है। संसार का ऐसा कोई सुख नहीं जो भगवान हनुमान अपने भक्तों को प्रदान नहीं करते। हनुमानजी की पूजा करने से धन लाभ भी संभव है। अगर आप भी धन लाभ चाहते हैं नीचे लिखे हनुमान गायत्री मंत्र का जप विधि-विधान से करें।

मंत्र

ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं अंजनीसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमंत् प्रचोदयात्।



जप विधि

- इस मंत्र का जप मंगलवार या शनिवार से प्रारंभ करें तो श्रेष्ठ रहेगा।

- सुबह जल्दी उठकर हनुमान प्रतिमा के सामने पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं।

- अब भगवान हनुमान को चोला चढ़ाएं व मालपूआ का भोग लगाएं व विधि-विधान से पूजन करें।

- जिस दिन मंत्र जप प्रारंभ करें उस दिन व्रत रखें। एक समय सात्विक भोजन कर सकते हैं।

- अब रूद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जप प्रारंभ करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।

- अब लगातर 21 दिन तक इस मंत्र का जप करते रहें शीघ्र ही इसका प्रभाव नजर आने लगेगा।

गुप्त नवरात्रि में करें यह टोटका, होगा धन लाभ

गुप्त नवरात्रि टोने-टोटकों के लिए बहुत ही उत्तम समय रहता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार इस दौरान किए गए सभी तंत्र प्रयोग शीघ्र ही फल देते हैं। यदि आप गरीब हैं और धनवान होना चाहते हैं गुप्त नवरात्रि इसके लिए बहुत ही श्रेष्ठ समय है। नीचे लिखे टोटके को विधि-विधान से करने से आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होगी।

टोटका

गुप्त नवरात्रि में पडऩे वालेशुक्रवार (8 जुलाई) को रात 10 बजे के बाद सभी कार्यों से निवृत्त होकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के 9 दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहने चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुंकुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें। उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से धनागमन होने लगेगा।

देवी माँ की कृपा प्राप्ति के मंत्र


नवर‍ात्रि सुख और समृद्घि देती है। नवरात्रि में नौ दिनों तक की गई माँ की उपासना से जीव का कल्याण होता है। माँ अंबा सभी जीवों की रक्षा करने वाली है। सृष्‍टि का संहार और पालन करने की अपार शक्ति उनके पास है। माँ अपने भक्तों के लिए विशेष कृपालु होती है और अपने भक्तों के सारे कष्टों को दूर कर देती है। पेश है चमत्कारिक देवी मंत्रों पर विशेष सामग्री :

भक्ति की प्राप्ति :
नतेभ्य: सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
मंत्र जप संख्या 5000, हवन संख्या 2100, हवन सामग्री- घृत, मधु।

मंगल प्राप्ति :
सर्वमंगमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुऽते।
मंत्र जप संख्या 10000, हवन संख्या 3100, हवन सामग्री- घृत, कमल गट्‍टा।

मोक्ष प्राप्ति :
त्वं वैष्णवो शक्तिरनन्तवीर्या विश्वस्य बीजं परमासि माया।
सम्मोहितं देवि समस्तमेतत् त्वं वै प्रसन्ना भुवि मुक्ति हेतु:।।
मंत्र जप संख्या 2100, हवन संख्या 101, हवन सामग्री- घृत।




महामारी विनाश :
जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपलिनी।।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
मंत्र जप संख्या 2100, हवन संख्या 1000, हवन सामग्री- घृत, चंदन।

विपत्ति नाश :
शरणागतदीनार्थपरित्राण परायणे।
सर्वस्तयार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तुते।।
मंत्र जप संख्या 5000, हवन स. 1000, हवन सामग्री - घृत।


शत्रु विनाश :
सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्या‍‍‍खिलेश्वरी।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्‍वैरी विनाशनम्।।
मंत्र जप संख्या 10000, हवन संख्या 5000, हवन सामग्री- काली मिर्च, घृत।

सर्वबाधा निवारण :
सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय।।
मंत्र जप संख्या 5000, हवन संख्या 1100, हवन सामग्री-सरसों व घृत।

मनोनुकूल पत्नी :
पत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणी दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद्‍भवाम्।।
मंत्र जप संख्या 3000, हवन संख्या 1000, हवन सामग्री- घृत।

भय नाश :
सर्वस्वरूपे सर्वज्ञे सर्वशक्तिसमन्विते।
भयैभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तुते।।
मंत्र जप संख्या 5000, हवन संख्या 2100, हवन सामग्री- घृत।

माँ बगलामुखी का माहात्म्य

ND
प्राचीन तंत्र ग्रंथों में दस महाविद्याओं का उल्लेख मिलता है। 1. काली 2. तारा 3. ोड़षी 4. भुवनेश्वरी 5. छिन्नमस्ता 6. त्रिपुर भैरवी 7. धूमावती 8. बगलामुखी 9. मातंगी 10. कमला। माँ भगवती श्री बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे विशिष्ट है।

माँ बगलामुखी यंत्र मुकदमों में सफलता तथा सभी प्रकार की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कहते हैं इस यंत्र में इतनी क्षमता है कि यह भयंकर तूफान से भी टक्कर लेने में समर्थ है।

माहात्म्य- सतयुग में एक समय भीषण तूफान उठा। इसके परिणामों से चिंतित हो भगवान विष्णु ने तप करने की ठानी। उन्होंने सौराष्‍ट्र प्रदेश में हरिद्रा नामक सरोवर के किनारे कठोर तप किया। इसी तप के फलस्वरूप सरोवर में से भगवती बगलामुखी का अवतरण हुआ। हरिद्रा यानी हल्दी होता है। अत: माँ बगलामुखी के वस्त्र एवं पूजन सामग्री सभी पीले रंग के होते हैं। बगलामुखी मंत्र के जप के लिए भी हल्दी की माला का प्रयोग होता है।

साधनाकाल की सावधानियाँ
- ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- पीले वस्त्र धारण करें।
- एक समय भोजन करें।
- बाल नहीं कटवाए।
- मंत्र के जप रात्रि के 10 से प्रात: 4 बजे के बीच करें।
- दीपक की बाती को हल्दी या पीले रंग में लपेट कर सुखा लें।
- साधना में छत्तीस अक्षर वाला मंत्र श्रेष्‍ठ फलदायी होता है।
- साधना अकेले में, मंदिर में, हिमालय पर या किसी सिद्ध पुरुष के साथ बैठकर की जानी चाहिए।

मंत्र- सिद्ध करने की विधि
- साधना में जरूरी श्री बगलामुखी का पूजन यंत्र चने की दाल से बनाया जाता है।
- अगर सक्षम हो तो ताम्रपत्र या चाँदी के पत्र पर इसे अंकित करवाए।
- बगलामुखी यंत्र एवं इसकी संपूर्ण साधना यहाँ देना संभव नहीं है। किंतु आवश्‍यक मंत्र को संक्षिप्त में दिया जा रहा है ताकि जब साधक मंत्र संपन्न करें तब उसे सुविधा रहे।

प्रभावशाली मंत्र माँ बगलामुखी
विनियोग -
अस्य : श्री ब्रह्मास्त्र-विद्या बगलामुख्या नारद ऋषये नम: शिरसि।
त्रिष्टुप् छन्दसे नमो मुखे। श्री बगलामुखी दैवतायै नमो ह्रदये।
ह्रीं बीजाय नमो गुह्ये। स्वाहा शक्तये नम: पाद्यो:।
ऊँ नम: सर्वांगं श्री बगलामुखी देवता प्रसाद सिद्धयर्थ न्यासे विनियोग:।

आवाह
ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं बगलामुखी सर्वदृष्टानां मुखं स्तम्भिनि सकल मनोहारिणी अम्बिके इहागच्छ सन्निधि कुरू सर्वार्थ साधय साधय स्वाहा

ध्यान
सौवर्णामनसंस्थितां त्रिनयनां पीतांशुकोल्लसिनीम्
हेमावांगरूचि शशांक मुकुटां सच्चम्पकस्रग्युताम्
हस्तैर्मुद़गर पाशवज्ररसना सम्बि भ्रति भूषणै
व्याप्तांगी बगलामुखी त्रिजगतां सस्तम्भिनौ चिन्तयेत्।

मंत्र
ऊँ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां
वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय
बुद्धि विनाशय ह्रीं ओम् स्वाहा।

इन छत्तीस अक्षरों वाले मंत्र में अद्‍भुत प्रभाव है। इसको एक लाख जाप द्वारा सिद्ध किया जाता है। अधिक सिद्धि हेतु पाँच लाख जप भी किए जा सकते हैं। जप की संपूर्णता के पश्चात् दशांश यज्ञ एवं दशांश तर्पण भी आवश्यक है।

कई कलाओं में माहिर होते हैं जून के युवा

आपका जन्म किसी भी साल के जून महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप एक नंबर के जिद्दी और जुनूनी होंगे। अपनी बात पर अड़े रहने वाले और सच के लिए मर-मिटने वाले। जून में जन्में जातक कई बार जिद और रूखे स्वभाव के कारण अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। बाद में पछताते हैं पर जताते नहीं।

इनमें शासन करने की प्रवृत्ति इतनी प्रबल होती है कि हर किसी को अपना गुलाम समझने की भूल कर बैठते हैं। ये किसी के अ‍धीन तो रह ही नहीं सकते जब भी कोई नौकरी करेंगे तो बॉस बन कर ही कर पाएंगे।

अगर किसी के अधीन इन्हें काम करना भी पड़े तो अपने बॉस से तब तक ही इनकी बनेगी जब तक वह इनका कहना माने वरना अनबन होते देर नहीं लगेगी। लड़ाई-झगड़े से ये लोग पीछे नहीं हटते। यहां तक कि गुस्से में इनका खुद पर कंट्रोल नहीं रहता और बिना यह सोचे कि इनके सामने कौन खड़ा है, अनाप-शनाप बोल जाते हैं।

इनके जैसा डिप्लोमेटिक इंसान दूसरा नहीं। अपना मतलब हो तो इनके मीठे स्वभाव का कहना ही क्या? जहां काम निकला तो उपकार को भूलने में देर नहीं करते। दिमाग के इतने शार्प और शातिर होते हैं कि जो काम इन्हें नहीं सुहाता दूसरों से बड़ी खूबी से निकलवा लेते हैं। इनके भीतर कई तरह के आर्ट छुपे होते हैं। व्यंजन बनाने का और सबको खिलाने का इन्हें विशेष शौक होता है। मन से ये बड़े विचित्र होते हैं।

मूड में हो तो दुनिया लूटा दे और अगर वसूलने पर आ जाए तो सामने वाले के खून का अंतिम कतरा भी निकाल सकते हैं। रोमांस इनके लिए चोरी-छुपे की चीज है। सार्वजनिक रूप से इन्हें रोमांस का विरोधी भी पाया जा सकता है। मगर ऐसा है नहीं, मौका मिले, तो चौका मारने में उस्ताद हैं जून के बंदे। अपने पार्टनर के लिए दुनिया-जहान से भिड़ सकते हैं। वैसे पार्टनर के लिए भी ये उलझन ही होते हैं।

इस माह जन्में युवा कुशल अधिकारी, पेंटर, काउंसलर, मैनेजर, टीचर या डॉक्टर होते हैं। राजनीति के लिए अगर इनके सितारे थोड़े भी सहयोग करें तो सब पर छा जाने की ताकत रखते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में नेम-फेम-मनी सब भरपूर मिलता है। इन्हें सेल्फ मेड पर्सन कहना गलत नहीं होगा। इनके भीतर अपने संघर्षों को लेकर इतना गुस्सा रहता है कि जिन्हें ये दोषी मानते हैं उन्हें कभी माफ नहीं करते।

इनका करिश्मा ही है कि अपनी कमियों का यह दूसरों को अहसास तक नहीं होने देते और खूबियों को इस स्टाइल से रखते हैं कि सामने वाला इनका कायल हो जाता है। इनकी सबसे बड़ी कमी यही है कि दूसरों के लिए जो वर्जित मानते हैं खुद के लिए वह स्वीकार कर लेते हैं। यानी जब कोई बात खुद पर आए तो नियम में आवश्यकता के अनुसार फेरबदल कर लेते हैं। जून में जन्में युवाओं को दिखावे और नकलीपन से दूर रहना चाहिए।

जून में जन्मी महिलाएं दिल की भोली दिखती है पर वास्तव में होती नहीं। यह अपनी पूरी लाइफ दिमाग से जीतीं है दिल से नहीं। कई मामलों में यह लग सकता है कि इनमें दिल है भी या नहीं। किसी को सजा देना हो इनसे बढ़कर कोई क्रूर नहीं।

अक्सर पूर्वाग्रहों से ग्रस्त रहती हैं। इन्हें लगता हैं हर कोई इन्हें नजर लगा रहा है। हर कोई इन्हीं से जलता है। यही कारण है कि बिना सोचे-समझे किसी के भी विषय में राय कायम कर लेती हैं, और वैसे ही पेश आती है। इन्हें मूर्ख बनाना बड़ा आसान है बावजूद इसके कि ये दिमाग से जीवन जीती हैं।

अपोजिट सेक्स को पहचानने में गलती कर बैठतीं हैं, और धोखा खाने पर पछताती है (जताती फिर भी नहीं)। इन्हें सुझाव है कि थोड़ी-सी सरल, थोड़ी-सी नरम हो जाए। लाइफ के प्रति अपना एटिट्यूड बदलें। नेगेटिव थिंकिग से बचें। कुढ़ना-चिढ़चिढ़ाना थोड़ा कम करें। सोच-समझ कर बोलना चाहिए। इनमें सबसे प्यारी बात यह होती है कि बचत का महत्व जानती है, सामने वाला इन्हें कंजूस समझें तो समझता रहे, ये परवाह नहीं करती।

लकी नंबर : 4 , 6, 9
लकी कलर : ऑरेंज, मेजेंटा और येलो
लकी डे : ट्यूसडे, सेटरडे, फ्राइडे,
लकी स्टोन : इन्हें कुंडली दिखाकर ही रत्न पहनना चाहिए। वैसे माह के अनुसार रूबी हो सकता है
सुझाव : शुक्रवार के दिन गरीब बच्चों को बुक्स दान करना चाहिए।

प्रेमी-प्रेमिका के बारे में बताती है हस्तरेखा

अधिकतर लोगों के मुँह से यह सुनने में आता है कि हमारे तो गुण मिल गए थे परन्तु हमारे (पति-पत्नि) विचार नहीं मिल रहे हैं या हम लोगों ने एक-दूसरे को देखकर समझ-बूझकर शादी की थी। परन्तु बाद में दोनों में झगड़े बहुत होने लगे हैं। आप हस्तरेखा के द्वारा होने वाले धोखे, मंगेतर के बारे में या प्रेमी-प्रेमिका के बारे में जान सकते हैं।

किसी भी स्त्री या पुरुष के प्रेम के बारे में पता लगाने के लिए उस जातक के मुख्य रूप से शुक्र पर्वत, हृदय रेखा, विवाह रेखाGet Fabulous Photos of Rekha को विशेष रूप से देखा जाता है। इन्हें देखकर किसी भी व्यक्ति या स्त्री का चरित्र या स्वभाव जाना जा सकता है।

शुक्र क्षेत्र की स्थिति अँगूठे के निचले भाग में होती है। जिन व्यक्तियों के हाथ में शुक्र पर्वत अधिक उठा हुआ होता है। उन व्यक्तियों का स्वभाव विपरीत सेक्स के प्रति तीव्र आकर्षण रखने वाला तथा वासनात्मक प्रेम की ओर झुकाव वाला होता है। यदि किसी स्त्री या पुरुष के हाथ में पहला पोरू बहुत छोटा हो और मस्तिष्क रेखा न हो तो वह जातक बहुत वासनात्मक होता है। वह विपरीत सेक्स के देखते ही अपने मन पर काबू नहीं रख पाता है।

अच्छे शुक्र क्षेत्र वाले व्यक्ति के अँगूठे का पहला पोरू बलिष्ठ हो और मस्तक रेखा लम्बी हो तो ऐसा व्यक्ति संयमी होता है। यदि किसी स्त्री के हाथ में शुक्र का क्षेत्र अधिक उन्नत हो तथा मस्तक रेखा कमजोर और छोटी हो तथा अँगूठे का पहला पर्व छोटा, पतला और कमजोर हो, हृदय रेखा पर द्वीप के चिह्न हों तथा सूर्य और बृहस्पति का क्षेत्र दबा हुआ हो तो वह शीघ्र ही व्याकियारीणी हो जाती है।

यदि किसी पुरुष के दाएँ हाथ में हृदय रेखा गुरू पर्वत तक सीधी जा रही है तथा शुक्र पर्वत अच्छा उठा हुआ है तो वह पुरुष अच्छा व उदार प्रेमी साबित होता है। परन्तु यदि यही दशा स्त्री के हाथ में होती है तथा उसकी तर्जनी अँगुली अनामिका से बड़ी होती है तो वह प्रेम के मामले में वफादार नहीं होती है।

यदि हथेली में विवाह रेखा एवं कनिष्ठा अँगुली के मध्य में दो-तीन स्पष्ट रेखाएँ हो तो उस स्त्री या पुरुष के उतने ही प्रेम संबंध होते हैं।

यदि किसी पुरुष की केवल एक ही रेखा हो और वह स्पष्ट तथा अन्त तक गहरी हो तो ऐसा जातक एक पत्निव्रता होता है और वह अपनी पत्नी से अत्यधिक प्रेम भी करता है। जैसा कि बताया गया है कि विवाह रेखा अपने उद्गम स्थान पर गहरी तथा चौड़ी हो, परन्तु आगे चलकर पतली हो गई हो तो यह समझना चाहिए कि जातक या जातिका प्रारम्भ में अपनी पत्नि या पति से अधिक प्रेम करती है, परन्तु बाद में चल कर उस प्रेम में कमी आ गई है।

मोटापा घटाने का सरलतम टोटका

मनुष्य हमेशा नई ऊर्जा के साथ जीना चाहता है जिससे वह सदा प्रसन्न रह सके एवं उन्नति उसके कदम चूमे। नई ऊर्जा, नई उमंग के लिए स्वस्थ रहना परम आवश्यक है। अनेक विद्वानों ने, डॉक्टरों ने लिखा है, कहा है व्यक्ति बिना परेशानी के अपना मन किसी भी उद्‍देश्य को पूर्ण करने में लगा सकता है। हमारे यहाँ कहावत है

1. पहला सुख निरोगी काय
निरोगी काया को रखने के लिए अपनाएँ कुछ टोटके। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ आत्मा निवास करती है।

ज्वर (बुखार) नाश
यदि आपका ज्वर सारे उपाय कर लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा हो, तो प्रभु पवनपुत्र हनुमान जी की शरण में जाएँ, क्योंकि उनकी कृपा से रोग नष्ट हो जाते हैं।
' नाशै रोग हरे सब पीड़ा'
अमावस्या या शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद हनुमान जी के मंदिर में पाकर प्रणाम करके उनके चरणों का सिंदूर ले आएँ। फिर ये मंत्र सात बार पढ़कर मरीज के मस्तिष्क पर लगा दें।

'मनो जबं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियय बुद्धिमतांवरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथ मुख्‍यं श्रीरामदूत शरणं प्रवध्ये!'
ज्वर शीघ्र शांत हो जाएगा।

2. सफेद आँकड़े (मदार) की जड़ को लाकर स्त्री की बाईं एवं पुरुष की दाहिनी भुजा पर बाँध एक दिन छोड़कर आने वाला बुखार उतर जाएगा।

2. मोटापा घटाने के लि
मनुष्य के शरीर की सुंदरता आवश्यक है। उसको फूर्ति के लिए शरीर गठा हुआ एवं सामान्य चाहिए। परंतु कई लोगों को मोटापा घेर लेता है जो दुखदायी रहता है एवं मनुष्य भद्‍दा दिखने लगता है। ज्यादा मोटापा कई बीमारी भी उत्पन्न करता है। मोटापा कम करने के लिए सरलतम टोटका अपनाएँ। रविवार के दिन अनामिक अँगुली में काला धागा बाँध ले। एवं उसको राँगे की अँगूठी से ढँक लो। अर्थात् पहन लो। आपको आश्चर्य होगा, मोटापा धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

3. भूख बढ़ाने के लि
मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए नियमित भोजन की आवश्यकता होती है, परंतु कुछ लोगों को भूख ही नहीं लगती। पाचन क्रिया गड़बड़ रहती है। वे लोग प्रात: उठने के बाद एक गिलास शुद्ध जल लें एवं उसके अपने सीधे हाथ की हथेली पर रखकर इस मंत्र को पढ़ते हुए अभिमंत्रित कर लें। मंत्र 108 बार पढ़ें।
'ऊँ अमिचक्रायक्रीय नम:'
एवं जल तुरंत पी जाएँ। आपको भूख लगने लगेगी। अनुभवी टोटका है।

4. दस्त लगने प
अधिक दस्त लगने पर सहदेई की जड़ को लाकर उसके सात टुकड़े कर लें। ये ध्यान रहे टुकड़े बराबर-बराबर हों, फिर उसकी माला बनाकर कमर में बाँध लें। दस्त तुरंत बंद हो जाएँगे।

1 मई की सुबह देखें यह नजारा

मई माह आकाश में ग्रह युद्ध का गवाह बनेगा। इन दिनों लाल रंग का मंगल ग्रह, पीले रंग का बृहस्पति ग्रह और सफेद चमकीला शुक्र ग्रह सूर्योदय के समय पूरब दिशा में दिखाई दे रहे हैं, परंतु आगामी मई माह में इन ग्रहों की स्थिति युद्ध का दृश्य बनाएगी। लोग 1 मई को मंगल व बृहस्पति और 11 मई को बृहस्पति और शुक्र की आसमानी लड़ाई को देख सकेंगे।

यह विश्लेषण ज्योर्तिविद एवं खगोलविद ब्रजेंद्र श्रीवास्तव ने किया है। मौजूदा ग्रहचाल बताते हुए वे कहते हैं कि वर्तमान में बुध के साथ ये तीनों ग्रह मीन राशि और रेवती नक्षत्र पर इकट्ठा हैं। बुध ग्रह इन तीनों ग्रहों के साथ होने पर भी कठिनाई से दिखेगा।

एक मई की सुबह लाल मंगल और पीले बृहस्पति ग्रह की शून्य अंश 21 कला के अंतर से युति हो रही है। संहिता शास्त्र के मुताबिक शून्य अंश पर होने से यह युति ग्रह युद्ध कही जाती है। इस युति में मंगल थोड़ा ऊपर व उसके नीचे बृहस्पति ग्रह माला में रत्नों जैसे गूंथे हुए दिखाई देंगे।

युद्ध में पराजित होने वाला ग्रह करेगा परेशान :
ज्योर्तिविद के अनुसार दोनों ग्रहों में जो ग्रह कम चमकीला होगा, वह इस आकाशीय युद्ध में पराजित माना जाएगा। पराजित ग्रह अपने प्रदेश व संबंधित प्रदेश, व्यक्ति वस्तु आदि पर बुरा असर डालेगा।

1 मई को मंगल व बृहस्पति ग्रह के युद्ध में यदि मंगल का रंग फीका, बिंब कंपनयुक्त दिखता है तो उसे पराजित माना जाएगा। इससे अग्नि, तांबा, मशीनरी केमिकल्स, रक्षा कर्म आदि में लगे व्यक्तियों को कष्ट होगा, पर अगर बृहस्पति ग्रह का बिंब फीका व कंपित लगता है तो धर्म कार्य में संलग्न व्यक्तियों, वित्त, बैंकिंग संबंधी कार्यकलाप क्षेत्र के प्रधान व्यक्तियों को परेशानी होगी।

मंगल गुरु ग्रह की यह युति शेयर बाजार में अस्थिरता लाएगी तथा वित्त बैंकिंग एवं मुद्रा कारोबार को अधिक प्रभावित करेगा। इस ग्रह दशा से छोटी-बड़ी धन समस्याएं भी पैदा होंगी।

मंगल व बृहस्पति की यह युति लगभग सवा दो साल के अंतर से होती है। पिछली युति 19 फरवरी 2009 को तथा अगली युति 22 जुलाई 2013 को होगी। ग्रहों का यह युद्ध दृश्य सुबह के समय पूरब दिशा में खुली आंखों से देखा जा सकेगा।

मई में जन्में युवा आकर्षक होते हैं

आपका जन्म किसी भी साल के मई महीने में हुआ है तो कहती है कि आप आकर्षक और लोकप्रिय होंगे। थोड़े से लापरवाह, थोड़े से सनकी। एक बार अगर कुछ ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं। मई में जन्में जातक अव्वल दर्जे के घमंडी होते हैं लेकिन इनमें त्याग करने की प्रवृत्ति भी प्रबल होती है। स्वभाव से राजसी होते हैं।

दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि इन्हें हर चीज शाही अंदाज में चाहिए लेकिन इसकी उम्मीद ये हमेशा दूसरों से रखते हैं। जैसे- अगर इन्हें घर साफ-सुथरा चाहिए तो ये घर के अन्य सदस्यों से अपेक्षा करते हैं कि वे यह काम करें। इनकी एक खासियत यह होती है कि भीड़ में इन्हें पहचानना आसान होता है, क्योंकि इनका आकर्षक व्यक्तित्व बरबस ही सबका ध्यान खींच लेता है।

घर में चाहे ये जितने अस्त-व्यस्त हों बाहर इनकी छवि सुव्यवस्थित मानी जाती है। इसका एक कारण यह है कि इनका ड्रेसिंग सेंस गजब का होता है। हमेशा खूबसूरत दिखना इन्हें लुभाता है। अपोजिट सेक्स के लिए हमेशा रहस्य का विषय होते हैं।

मई में जन्में युवक-युवतियों खास क्वॉलिटी यह है कि ये रोमांस के मामले में सिद्धांतवादी होते हैं। छिछोरी हरकतें इन्हें नहीं भाती। प्यार का उच्चतम आदर्श स्थापित करने की चाह होती है। कई मामलों में मई में जन्में युवा घोर परंपरावादी होते हैं। मई में जन्मीं लड़कियाँ अक्सर डॉमिनेटिंग पाई जाती है। जुबान की पक्की होती हैं। दोस्ती निभाने में इनका कोई जवाब नहीं। प्यार हो चाहे शादी, सेक्स इनके लिए गंभीर ‍विषय होता है, रस का नहीं। शादी से पूर्व सीमाएँ लाँघना इन्हें पसंद नहीं होगा।


इस माह जन्में युवा जर्नलिस्ट, लेखक, कंप्यूटर इंजीनियर, पायलट, डॉक्टर या सफल प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। राजनीति में सफलता मुश्किल से मिलती है, लेकिन अगर मिल गई तो मरने के बाद तक यश दिलाती है। लड़कियाँ फैशन डिजाइनर भी हो सकती हैं। अभी बताया ना कि इनका ड्रेसिंग सेंस लाजवाब होता है।

मई में जन्मी महिलाएँ सुपर ईगो से भी ग्रस्त होती है। ओवर सेंसेटिव और पल-पल में रूठने वाली। इनके भीतर प्यार का असीम सागर उमड़ रहा होता है जिसे सिर्फ इनके करीबी लोग ही जान पाते हैं। बाहर वालों के लिए ये कठोर ही प्रतीत होती है।

किसी के प्रति एक बार इनका विश्वास टूट जाए तो फिर दोबारा नहीं जुड़ सकता। इन्हें अगर सफलता पानी है और सबकी चहेती बनना है तो अपने सुपर ईगो को थोड़ा त्यागना होगा। एक्स्ट्रीम में डिवोशन भी इनकी बेड क्वॉलिटी ही कही जाएगी। अगर ये बेलैंस्ड बिहेवियर अपनाएँ तो इनसे प्यारा कोई नहीं। अपना सबकुछ लूटा देने वाली आदत में भी सुधार लाएँ।

मई में जन्में कुछ लोग अक्सर दूसरों के लिए इतना कुछ कर जाते हैं कि सामने वाला इनकी कद्र नहीं करता और इनकी इस नादानी का फायदा उठा कर चल देता है। इनके दुश्मनों की संख्या भी अधिक होती है। क्योंकि ये लोग दिल के साफ होते हैं अत: बिना यह सोचे कि सामने वाले को उनकी बा‍त का बुरा लग सकता है, अपनी बात कह जाते है। इन्हें अपनी-अपनी हाँकने की आदत भी छोड़नी होगी। दूसरों को महत्व देना सीखें, आपका महत्व अपने आप बढ़ जाएगा।

लकी नंबर : 2 3 7 8
लकी कलर : व्हाइट, मरिन ब्लू, मेहंदिया
लकी डे : संडे, मंडे, सेटरडे
लकी स्टोन : ब्लू टोपाज
सुझाव : प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं, शिव आराधना करें।

अप्रैल में जन्में युवा अजीब होते हैं

आपका जन्म किसी भी साल के अप्रैल महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप बेहद खूबसूरत, रौबीले, जिद्दी और हँसमुख होंगे। कलात्मक चीजों के कलेक्शन का शौक रखने वाले और एडवेंचर पसंद करने वाले होंगे। आपमें एक विशेष प्रकार का जुनून पाया जाता है। आप स्वभाव से अजीब किस्म के होते हैं।

जैसे- गुस्से पर आपका बिलकुल भी नियंत्रण नहीं रहता। अनाप-शनाप बोलते हैं और सामने वाले से यह उम्मीद रखते हैं कि वह आपको माफ कर दें। लेकिन साथ ही अगर रंग में हो तो हर महफिल में छा जाने की दक्षता रखते हैं। अप्रैल में जन्में युवाओं का सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है।

अप्रैल में जन्में युवक-युवतियों खास क्वॉलिटी यह है कि ये लोग अव्वल दर्जे के रोमांटिक होते हैं। उम्र के सोलहवे पड़ाव में आते ही इनके लव-अफेयर के अफसाने बनने लगते हैं। एक साथ चार-पाँच अफेयर को संभालने की इनमें खूबी होती है। ये लोग नाटकबाज तो इतने बड़े होते हैं कि अच्छा-अच्छा इनकी ग्रीप में आ जाए। चोरी पकड़ी जाने पर रोनी सूरत बना कर ऐसे मासूम बनेंगे कि पकड़ने वाले को दया आ जाए। वक्त आने पर रोना-पीटना तमाशा करना इनके बाँए हाथ का खेल है।

सेक्स के मामले में खासे लकी होते हैं। इन्हें अपोजिट सेक्स से भरपूर प्यार मिलता है। इनका खुद पर नियंत्रण थोड़ा कम ही होता है अत: मौका पड़ने पर सारी सीमाओं को लाँघने में इन्हें कोई संकोच नहीं होता।

इस माह जन्में युवा खेल, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और पॉलिटिक्स में सफल रहते हैं। इनकी विशेषता ही कही जाएगी कि जमाने भर की मस्ती और शरारत करने के बाद या हर नैतिक-अनैतिक काम करने के बाद शादी के बाद ऐसे गंभीर और समर्पित होने का ढोंग करेंगे कि इनके पुराने किस्सों पर कोई विश्वास ही ना कर पाएँ। इनमें विलक्षण प्रतिभा पाई जाती है। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं सफलता के चरम पर पहुँचते हैं। मीडिया में छाए रहने में माहिर होते हैं, चाहे इस फील्ड से इनका कोई लेना-देना हो या ना हो।

अप्रैल में जन्मीं कन्याएँ अनाप-शनाप खर्च करने में नबंर वन होती हैं। कोई इन्हें इस बात के लिए टोक दे तो हत्थे से उखड़ जाती है। इनका काटा पानी भी ना माँगे, इनके गुस्से से जरा बचकर ही रहे। जुबान तीखी और मुस्कान मीठी होती है। अगर इन्हें सफलता पानी है तो थोड़ा-सा जुबान पर लगाम दें।

अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करें तो इनके तेज के सामने टिकने की किसी की हिम्मत नहीं। ये अपनी दुश्मन आप हैं लेकिन जमाने को अपना दुश्मन समझती हैं। इन्हें अपने रूप-रंग पर नाज होता है, इसलिए ज्यादातर अप्रैल में जन्मी हसीनाएँ घमंडी और नकचढ़ी होती है।

लकी नंबर : 1 4 5 8
लकी कलर : ऑरेंज, मेहरून और गोल्डन
लकी डे : संडे, वेडनसडे, फ्राइडे
लकी स्टोन : माणिक
सुझाव : प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएँ।

पंचांग - 3 अप्रैल 2011, रविवार

चैत्र 13, शक संवत 1932। चैत्र कृष्ण अमावस्या, विक्रम 2067। सौर चैत्र मास की 21 प्रविष्टे। रवि-उल-आखिर 28 हिजरी 1432, इसके अनुसार तारीख 3 अप्रैल 2011 ईस्वी। दिन रविवार। उत्तरायण। बसंत ऋतु। राहु काल दोपहर 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। अमावस्या तिथि रात 8 बजकर 2 मिनट तक, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू।

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक, इसके बाद रेवती नक्षत्र की शुरुआत। ब्रह्मा योग सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक, इसके बाद ऐंद्र योग शुरू। चतुष्पादकरण सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक, इसके बाद नागकरण शुरू। चंद्रमा दिन-रात मीन राशि में संचार करेगा। आज ही देव और पितृ कार्य की अमावस्या। विक्रम संवत 2067 पूर्ण।

हैपी बर्थडे - जन्मदिन: 2 अप्रैल 2011

इस साल शुक्र, सूर्य और बुध आपके स्वामी ग्रह बन रहे हैं। मई-जून में धन लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जुलाई-अगस्त में अचल संपत्ति के कुछ विवाद आपकी चिंता बढ़ाएंगे। मगर इस दौरान भूमि-जायदाद संबंधित मामले जहां आपके पक्ष में होंगे, वहीं कुछ अच्छे संपर्क की आवश्यकता भी आपको पड़ेगी। कुछ लोगों को अपने क्षेत्र में कोई अहम कार्य सौंपा जा सकता है।

सितंबर-अक्टूबर तक किसी नए कार्य की शुरुआत करने की भी सोच सकते हैं। नवंबर-दिसंबर तक काफी मेहनत के बाद मनचाहे रिजल्ट मिलने शुरू हो जाएंगे। साल 2012 जनवरी के बाद कई लोगों का भाग्योदय होगा। फरवरी-मार्च का समय किसी प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगा। अविवाहितों के विवाह होंगे और व्यापार में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय उत्साहजनक रहेगा। महिलाओं के लिए साल अंत का समय ज्यादा सिद्धिदायक होगा।

कैसा रहेगा यह दिन -2 अप्रैल 2011, शनिवार

मेष:- किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको कूटनीति और दान-पुण्य करने का मौका मिलेगा। दोपहर बाद कुछ ऐसी ही आध्यात्मिक प्रेरणा आपको खर्च करने को तत्पर बना सकती है। अगर परिवार के साथ कहीं मौजमस्ती करना चाहें, तो शाम का समय अनुकूल साबित होगा।

वृष:- आज के दिन आप दूसरों की मदद करने में कामयाब हो सकते हैं। इसी कारण आपका जीवन पहले से ज्यादा रिलैक्स लग सकता है। वैसे भी आपके अंदर लोकप्रियता और समाज सेवा के कई गुण मौजूद हैं। जिसके बल पर आप लोगों में अपनी काबलियत साबित करने में सफल रहेंगे।

मिथुन:- आज के दिन आप किसी पुराने संबंध में नयापन ला सकते हैं। कुछ निजी व सामाजिक उत्तरदायित्व भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर बाद किसी पारिवारिक समारोह या उत्सव में शामिल होना पड़ सकता है। वहां किसी खास से मुलाकात हो सकती है। शाम तक काफी फ्रेश फील करेंगे।

कर्क:- कोई नजदीकी दोस्त आज आपको बहसबाजी या विवाद में उलझा सकता है। अगर धैर्य से चले तो इस सिथति से बच सकते हैं। वरना ऐसा माहौल आपकी छुट्टी खराब ही करेगा। पहले से ही यह सोचकर चलें कि आपके लिए दिनभर में क्या जरूरी है।

सिंह:- आज आपके फुर्सत के पलों को को कोई करीबी खराब कर सकता है। हो सकता है उसकी मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़े। अगर उसे कुछ लेन-देन के फेर में डालेंगे, तो भी उससे पीछा छुड़ाना मुमकिन न होगा।

कन्या:- आज के दिन अगर आप अपने विरुद्ध कोई बात किसी से सुनते हैं, तो उस पर ज्यादा गौर नहीं करें। उसका विश्वास भी न करें जो आपको एक नई मुसीबत में डालने की कोशिश कर रहा है। कूटनीति और चाटूकारिता के परिणाम कभी बहुत गंभीर भी होते हैं। शाम में किसी पार्टी में जाएंगे।

तुला:- अपने परिवार और जीवन स्तर को अच्छे स्तर पर लाने के प्रयास में कुछ हद तक सफल होंगे। किसी पुराने मसले पर फिर से विचार करके अपने घर की साज-सज्जा को दुरुस्त करने की सोच सकते हैं। अपने द्वारा किए किसी अहम कार्य को पूरा करने में दूसरों की मदद ले सकते हैं।

वृश्चिक:- आज के दिन का पूरा समय अपने रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में निकल जाएगा। कोई बुजुर्ग आपसे प्यार भरी बातों की पहल कर सकता है। अगर चाहें तो संबंध आगे बढ़ाने में आप खुले दिल से तैयार हो सकते हैं। हो सकता है ये संबंध आपके जीवन को एक नई दिशा ही दे जाएं।

धनु:- वक्त पर कोई काम पूरा कर लेना आपके लिए हमेशा ही जरूरी रहता है। छुट्टी के दिन भी आप कुछ न कुछ ऐसे काम को अंजाम देते हैं जो आगे चलकर आपको एक सफल आदमी की पहचान दिलाता है। चल-अचल संपत्ति का रख-रखाव करने में शाम में बिजी रह सकते हैं।

मकर:- किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के संपर्क से आपकी प्रगति की संभावनाएं बहुत ही मजबूत हो रही हैं। आज के दिन भी आपको ऐसे संपर्कों की ओर कुछ और ध्यान देने की जरूरत है। अपनी तरफ से कोई उपहार आदि देकर आगे के लिए छिटपुट लाभ मार्ग भी खोज सकते हैं। कोई जरूरी कॉल आएगा।

कुंभ:- पूरी तरह से आराम करने को मिलेगा। अच्छा समय हमेशा एक ही रूप लेकर नहीं आता है। उसमें बदलाव होते रहते हैं और अगर आप भी इस बदलाव के साथ चलना चाहते हैं तो अपने विचारों का पॉजिटिव बनाना होगा। ऐसे आप अपने आसपास के लोगों का सहयोग भी पा लेंगे।

मीन:- सुबह ही कोई अच्छी खबर मिलेगी। हो सकता है कोई भूला-भटका काम आपको याद आ जाए जिसके लिए आप अपना पूरा दिन लगाने की सोच सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से शाम के समय मिल लेना बेहतर रहेगा। घर के छोटे सदस्य को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

पंचांग - 2 अप्रैल 2011, शनिवार

चैत्र 12, शक संवत 1932। चैत्र कृष्ण 14, विक्रम 2067। सौर चैत्र मास की 20 प्रविष्टे। रवि-उल-आखिर 27 हिजरी 1432, इसके अनुसार तारीख 2 अप्रैल 2011 ईस्वी। दिन शनिवार। उत्तरायण। बसंत ऋतु। राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि शाम 5 बजकर 34 मिनट तक, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक, इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र की शुरुआत। शुक्ल योग 8 बजकर 29 मिनट तक, इसके बाद ब्रहम योग शुरू। शकुनिकरण शाम 5 बजकर 37 मिनट तक, इसके बाद चतुष्पादकरण शुरू। चंद्रमा दिन-रात मीन राशि में संचार करेगा। आज ही बुध ग्रह पश्चिमी आकाश में अस्त हो जाएगा।

हैपी बर्थडे - जन्मदिन: 1 अप्रैल 2011

बृहस्पति, शनि, चंद्रमा , शुक्र और बुध आपके स्वामी ग्रह बन रहे हैं। मई-जून तक कई तरह के लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। जुलाई-अगस्त में एक ओर जहां आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा, वहीं दूसरी ओर नए कॉन्टेक्ट भी बनेंगे। सितंबर-अक्टूबर में व्यावसायिक समस्याओं का अंत और पुराने लोन से मुक्ति मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।

नवंबर तक सभी सभा-समारोहों में आपकी शोभा बढ़ेगी। दिसंबर में दोस्तों से वस्त्राभूषणों का लाभ मिलेगा। साल 2012 जनवरी-मार्च तक सभी पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरे होंगे। किसी नई योजना में प्रवेश होगा और लाभदायक व्यवसाय की भी साल के अंत तक शुरुआत होगी। महिलाओं के लिए आगामी साल जहां सभी तरह की मनकामनाओं की पूर्ति करने वाला रहेगा, वहीं स्टूडेंट्स सामान्य स्तर की सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

कैसा रहेगा यह दिन - 01 अप्रैल 2011, शुक्रवार

मेष:- आज का दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। ऑफिस में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इस कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने व्यवहार से माहौल को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रेमी की हेल्थ के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष:- किसी नई डील से अचानक फायदा हो सकता है। घर में किसी बच्चे या रिश्तेदार की खराब तबीयत के कारण टेंशन हो सकती है। ड्राइविंग या किसी महत्वपूर्ण काम को करते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्तों की किसी सोशल स्कीम का हिस्सा न बनें, तो अच्छा है। आपकी कोई हॉबी आपको फायदा करा सकती है।

मिथुन:- आज का दिन मिला-जुला असर देगा। आप किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न लें। पर्सनल मामलों को प्रफेशनल मामलों के बीच में लाने से नुकसान हो सकता है। प्रेमी के साथ कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातीचत से सुलझाया जा सकता है। इमोशनल होने की जरूरत नहीं है। काम के बाद डेट पर जाने से टेंशन से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क:- दिन थोडा स्लो है, इसलिए धीरे-धीरे आगे बढ़ें। बेशक आप किसी बात को लेकर परेशान हों, लेकिन घर वालों की राय को अनसुना न करें। ईमेल या एसएमएस के जरिए मिली हर जानकारी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। अगर मदद के लिए हाथ आगे बढाएं, तो पीछे न हटें। शाम का समय लव-अफेयर को सुलझाने के लिए बिल्कुल ठीक है।

सिंह:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कुछ अनुभवी लोगों से कॉन्टेक्ट बनेंगे, जो आपके नए प्रोजेक्टस में काफी सपोर्ट करेंगे। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने प्रेमी के साथ वक्त न गुजार पाने का मलाल है, तो फोन कॉल से भी बात बन सकती है।

कन्या:- ऑफिस में अपने आडियाज़ और दूसरों की शक्ति के बल पर ही चलना फायदेमंद साबित होगा। अपने साथियों के बीच लोकप्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। किसी सीनियर व्यक्ति से दोस्ती होगी और उनके अनुभवों का लाभ भी आपको होगा। किसी सलाहकार की सलाह मानने से पहले मामले की अच्छी तरीह से जांचःपड़ताल कर लें।

तुला:- बेकार की चिंताओं से अपना दिन खराब न करें। रूटीन के काम आसानी से निपट जाएंगे। हफते की शुरुआत को लेकर आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे, लेकिन हो सकता है कि अपनी क्षमताओं पर थोड़ी देर के लिए विश्वास डगमगा जाए। इसके लिए अपने सभी मौजूदा प्रोजेक्टस पर नए सिरे से रिसर्च करेंगे, तो टेंशन दूर हो जाएगी।

वृश्चिक:- आज का दिन मिला जुला असर लेकर शुरू हो रहा है। काम के टाइम में फोन कर घर के मामलों और समस्याओं को डिस्कस न ही करें, तो अच्छा रहेगा। ऑफिस या बिजनेस के क्षेत्र में आजकल आप जिस दौर से गुजर रहें हैं, उसके लिए आपको पॉजिटिव और फ्रेश नजरिए की जरूरत है। अपने प्रेमी के साथ कोई नया प्लान बनाने से मानसिक शांति मिलेगी।

धनु:- नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना पड़ सकता है, लेकिन उससे पहले सभी डॉक्यूमेंटस अच्छी तरह से चेक कर लें। थोड़ा-सा एक्स्ट्रा काम करने से कोई दिलचस्प डील आपकी झोली में आ सकती है। स्टूडेंटस के लिए सलाह है कि अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त पढ़ाई में लगाएं। प्रेमी आपसे उम्मीदें लगाए बैठा है, इसलिए अपनी ओर से कोई कमी न छोड़ें।

मकर:- आप काम का भार कुछ ज्यादा महसूस करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए तरकीब लड़ानी होगी। प्यार से ही दूसरों से काम निकाला जा सकता है। घर में हल्का-फुल्का माहौल बनाकर रखें, सब खुशी-खुशी काम में सहयोग करेंगे। घर की मुसीबतें अपने आप हल हो जाएंगी। प्रेमी का बिगड़ा मूड सुधारने के लिए तोहफा काफी है।

कुंभ:- आज जो भी काम आप करेंगे जल्दी बन जाएगा, इसलिए फालतू के कामों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कमी करना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी के मामले में सौदेबाजी करने से पहले सारे पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर कर लें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। अपनी समस्या दोस्त को जरूर बताएं।

मीन:- शादीशुदा जीवन काफी आनंददायक गुजरेगा। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। स्टूडेंटस को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। किसी अच्छे रिजल्ट से भी खुशी मिलेगी। अपने प्रेमी के साथ आसपास की यात्रा का प्लान बनाएं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दिमाग भी रिलैक्स होगा।

पंचांग - 1 अप्रैल 2011, शुक्रवार

चैत्र 11, शक संवत 1932। चैत्र कृष्ण 13, विक्रम 2067। सौर चैत्र मास की 19 प्रविष्टे। रवि-उल-आखिर 26 हिजरी 1432, इसके अनुसार तारीख 1 अप्रैल 2011 ईस्वी। दिन शुक्रवार। उत्तरायण। बसंत ऋतु। राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू। शतभिषा नक्षत्र सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक, इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र की शुरुआत।

शुभ योग सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक, इसके बाद शुक्ल योग शुरू। वणिजकरण दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक, इसके बाद विष्टिकरण शुरू। चंद्रमा दिनरात कुंभ राशि में और अर्द्धरात्रि के बाद 4 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा। आज ही मासिक शिवरात्रि व्रत। रंग तेरस मेला पृथुदक पिहोवा (हरियाणा)। विश्व स्वास्थ्य दिवस।

हैपी बर्थडे - जन्मदिनः 31 मार्च 2011

चंद्रमा, राहु और मंगल आपके स्वामी ग्रह हैं। अप्रैल में अच्छी नौकरी या कारोबार की सफलता से खुशी होगी। अगर आप किसी पुराने मुकदमें में फंसे हैं तो मई-जून तक छुटकारा मिल जाएगा। जुलाई-अगस्त तक काफी मेहनत के बाद मनचाही आर्थिक सफलता मिल जाएगी। जबकि व्यापारियों को आर्थिक मंदी का प्रकोप सितंबर-दिसंबर तक झेलना होगा। कुछ लोगों को नवंबर तक नए वाहन, मकान आदि का लाभ भी होगा।

साल 2012 जनवरी-फरवरी तक व्यापार में उन्नति होगी। इस दौरान अचानक ही कोई बड़ा धनलाभ प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए आगामी साल मनोकामनाओं की पूर्ति में बाधक बनेगा, लेकिन पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों का भाग्योदय होगा। स्टूडेंट्स को काफी मेहनत करके ही सफलता नसीब होगी। शुभ प्रभाव के लिए गोमेद धारण करना और बीसा यंत्र का पूजन हितकारी रहेगा।

कैसा रहेगा यह दिन - 31 मार्च 2011, गुरुवार

मेष : आपके लिए आज का दिन नॉर्मल है। करियर के लिहाज से काफी सफलता देने वाला दिन साबित हो सकता है। धीरे-धीरे कामयाबी की तरफ कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया काम शुरू करने या नई बिजनेस डील फाइनल करने का यह समय ठीक नहीं है। प्रभावशाली लोग अपने कामों में बिजी रहेंगे और हो सकता है कि आपके लिए समय न निकाल पाएं। रोमांस के मामले में कुछ भी हो सकता है आज।

वृष : आपके लिए आज का दिन संतोषजनक है। कोई नया काम या डील फाइनल करने की जल्दबाजी में आप नहीं रहेंगे। अपने क्रिएटिव आइडिया को कामयाब बनाने के लिए कहीं दूर की यात्रा करने का जो प्लान आपने बनाया है वह पोस्टपोन हो सकता है। अगर ट्रिप पर निकलना पड़ भी जाए तो जिससे मिलना है उससे अपॉइंटमेंट ले लें। नए लव अफेयर की शुरूआत की जा सकती है।

मिथुन : आज का दिन सेंसिटिव है। हर कदम फूंक फूंक कर रखना होगा। ऐसे शख्स के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप आगे बढ़ाने से पहले सावधानी बरतें जिसका हाल ही में किसी के साथ ब्रेकअप हुआ हो। हो सकता है बाद में आपको ऐसा लगे कि वह शख्स अपना पुरानापन भूलने के लिए आपको यूज कर रहा है। हेल्थ का ध्यान रखने की जरूरत है। जंक फूड से बचना चाहिए।

कर्क : आपको दिन आज काफी अच्छा है। सभी जरूरी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। घर के सदस्यों के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। अपनी बात को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे। ऑफिस में आपके सुपीरियर्स आपकी बात को सुनेंगे। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है। जरूरी चिट्ठियों का जवाब समय पर देने का मौका मिल जायेगा। रूटीन काम पूरे हो जाएंगे।

सिंह : आज का दिन आपके लिए चैलेंजिंग है। लेन - देन के मामले में काफी महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। जो है उसी में संतोष करना सीखें। फाइनैंशल डील में इनवेस्ट किया जा सकता है। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है ।

कन्या : आज का दिन आपको काफी बिजी रखेगा। फाइनैंस से जुडे अपने सारे डॉक्यूमेंटस को अपटूडेट रखें। सांसारिक चीजों के प्रति आप कुछ ज्यादा ही लगाव रखते हैं। अपने जीवनसाथी या प्रेमी की बात को भी सुन लें। परिवार के किसी करीबी सदस्य से आपको काम की राय मिल सकती है। यह बात तो पक्की है कि ऐसी राय आपको बाहर कहीं और से नहीं मिलेगी। घर के बुजुर्ग सदस्य भी आपको मदद दे सकते हैं।

तुला : आज आपके अंदर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। लेकिन आपके ऑफिस या कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा आपको सारी चीजें अपने कंटरोल में लेनी पड़ सकती हैं। नये आइडियाज को गौर से सुनें। उन पर अमल करके फायदा उठाया जा सकता है। आपके ओरिजनल आइडिया भी लोगों को पसंद आएंगे। फिर चाहे मामला रोमांस का ही क्यों न हो ।

वृश्चिक : आज का दिन काफी क्रियेटिव हो सकता है । अगर आप अपना कोई ओरिजनल आइडिया लॉन्च करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए ठीक रहेगा । कुछ बेहद लुभावने ऑफर आज आपके सामने आ सकते हैं । उन्हें पहचानकर उनमें से बेस्ट डील छांटने का काम आपका होगा अपने काम पर आज आप पहले से ज्यादा समय और ध्यान दे पाएंगे ।

धनु : आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी। किसी भी चैलेंज को एक्सेप्ट करने में आपका कोई सानी नहीं है। आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते रहे हैं। आपकी यही कोशिश आज भी कामयाब हो जाएगी। शाम के समय नाते रिश्तेदारों को खुश करने के लिए थोडा बहुत ट्रैवल करना पड़ सकता है। रूटीन के कामों को पूरा करने में आसपास के लोगों की हेल्प मिलती रहेगी।

मकर : किसी खास शख्स से ज्यादा उम्मीद लगाने की जरूरत नहीं है। हो सकता है वह खरा न उतरे और आपको निराथा हो। आज कोई पुराना दोस्त या जानकार आपको पुराना कर्ज लौटाने का वादा करेगा , लेकिन हो सकता है कि वह अपने वादे को पूरा न करे। आपको धीरज रखना होगा। आपकी सीक्रेट इच्छाएं शाम को पूरी हो सकती हैं। रोमांस के मामले में आज की शाम बेहतरीन है।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इनवेस्टमेंट से उतना फायदा नहीं मिलेगा जितना आप सोच रहे थे। ऐसे दोस्तों की सलाह ले लें, जो शेयरों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। कई ऐसे लोगों से मुलाकात हो जाएगी जो आपको अच्छी सलाह देने के लिए आगे आएंगे। काम को जल्दी खत्म करके शाम को अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल लें।

मीन : आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर देगा। दोस्तों के कॉमेंट्स या एटिट्यूड से आपको कुछ हैरानी होगी। कुछ ऐसे लोग अचानक सपोर्ट के लिए आगे आएंगे जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। यह जानने का काम आपका है कि वे लोग ऐसा जान बूझकर कर रहे हैं या नहीं। अपोजिट सेक्स के प्रति मन में आकर्षण बढ़ेगा। सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं ।

पंचांग- 31 मार्च 2011, गुरुवार

चैत्र 10, शक संवत 1932। चैत्र कृष्ण 12, विक्रम 2067। सौर चैत्र मास की 18 प्रविष्टे। रवि-उल-आखिर 25 हिजरी 1432, इसके अनुसार, तारीख 31 मार्च 2011 ईस्वी। दिन गुरुवार। उत्तरायण। बसंत ऋतु। राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। द्वादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू। शतभिषा नक्षत्र दिनरात रहेगा। साध्य योग सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक, इसके बाद शुभ योग शुरू। तैतिलकरण दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक, इसके बाद गरकरण शुरू। चंद्रमा दिनरात कुंभ राशि में संचार करेगा। आज ही प्रदोष व्रत। पंचक जारी रहेंगे।

हैपी बर्थडे - जन्मदिन: 30 मार्च 2011

सूर्य, बुध और मंगल आपके साल के स्वामी ग्रह बन रहे हैं। अप्रैल-मई तक कई तरह की उलझनों के बावजूद जहां मनोवांछित घरेलू सुख प्राप्त होगा, वहीं दांपत्य जीवन में भी सुधार आएगा। जून-जुलाई में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं। अगस्त-सितंबर के बाद घर के किसी छोटे सदस्य का भाग्योदय होगा। अक्टूबर-नवंबर तक कुछ बेकार के मसलों के चलते परेशानी रहेगी और स्वास्थ्य भी खराब होगा। दिसंबर में किसी बड़े प्रोजेक्ट में शामिल होने का ऑफर मिल सकता है। साल 2012 जनवरी में कामकाज का विस्तार करेंगे या नए वाहन, मकान आदि की खरीद होगी। जो नौकरीपेशा हैं उनकी मनचाही जगह पोस्टिंग-प्रमोशन भी हो सकती है। फरवरी-मार्च तक सभी स्थितियां सामान्य सुखद रहेंगी। महिलाओं के लिए यह साल ज्यादा भागदौड़ वाला, लेकिन उपलब्धिकारक है। स्टूडेंट्स को रोजाना मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। गुरु यंत्र या श्री यंत्र का पूजन हितकर रहेगा।

कैसा रहेगा यह दिन - 30 मार्च 2011, बुधवार

मेष :- कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की हर कोशिश तो करेंगे, लेकिन शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। घबराने की जरूरत नहीं, धीरे-धीरे काम बनता जाएगा। सभी आपकी तारीफ करेंगे।

वृष :- आपके लिए आज का दिन खूब इंजॉय करने का है। बहुत दिनों से चली रही कोई टेंशन खत्म होगी या फिर सिर से कोई बड़ी जिम्मेदारी का बोझ हटेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। खाने-पीने में परहेज करना जरूरी है।

मिथुन :- आज आपके सामने कुछ सुनहरे मौके आएंगे। कोई आपकी इनकम को बढ़ाने का ऑफर दे सकता है। यही वजह है कि आप आज अपनी रेग्युलर जॉब में पहले से कुछ ज्यादा ही ध्यान देंगे। घरवाले आपके इस फैसले का सम्मान करेंगे और अपना सपोर्ट भी आपको देंगे। हेल्थ का ख्याल रखें।

कर्क :- आप एक बार जो ठान लें फिर उससे पीछे हटने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। आपका ये एटिट्यूड सब लोग नहीं समझ पाते इसलिए जरूरी है कि आप ऑफिस में सबके बीच आपसी समझ का माहौल पैदा करें। अपना नजरिया समझाने की कोशिश करें।

सिंह :- आज का दिन भाग्यशाली है। किसी नई डील के बारे में प्लान करने को भी दिन अच्छा है। मगर जल्दबाजी दिखाकर कुछ हासिल करने की कोशिश करें। बिना अनुभवी और असरदार लोगों की मदद के शायद ही आप कुछ कर पाएं।

कन्या :- दोपहर बाद का समय शॉपिंग के लिए बेहद अच्छा है। घरवाले भी आपसे खासे खुश रहेंगे। खानपान का थोड़ा - बहुत ध्यान रखना जरूरी रहेगा। ज्यादा कैलोरी वाला फूड अवॉइड ही करें। एक्सर्साइज शुरू करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। इस कोशिश में पार्टनर का भी सहयोग मिलेगा।

तुला :- दिन काफी चैलेंजिंग रहेगा। जहां तक पैसा बनाने की बात है आपके लिए आज का दिन बेहद अहम है। वैसे भी आलस से कभी किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ है। ओवरटाइम और बोनस पेमेंट कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। शाम में दिल की बात आप अपने दिलबर को बता पाएंगे।

वृश्चिक :- आज आपको काफी काम निपटाने होंगे। ऑफिस में कॉलीग का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर को इम्प्रेस करने का मौका भी आपके हाथ सकता है। असरदार लोगों से मेलजोल बढ़ाने को मिलेगा। जितना अच्छा आप काम करते हैं उतने ही बड़े आपके कॉन्टैक्ट हैं। शाम में जरूरी कॉल आएगा।

धनु :- आज खूब काम करने का दिन है। थोड़ी सी भी ढील आप अफोर्ड नहीं कर सकते , फिर चाहे मामला बिजनेस का हो या रोमांस का। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में बैठेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। नए मकान या वाहन की डील फाइनल हो सकती है। रोमांस के मामले में पुरानी दिक्कतें खत्म होंगी।

मकर :- सुबह से ही किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। क्या पता कोई बड़ी डील या कॉन्टैक्ट मिल जाए। नए दोस्त बनाएंगे। घरवालों की जरूरतों को पूरा करने में आप कामयाब होंगे।

कुंभ :- आपके लिए आज का दिन रूटीन कामों को पूरा करने का है। अगर बोरियत फील हो तो दोपहर बाद शॉपिंग की जा सकती है। या फिर किसी ऐसे रिश्तेदार से मिलने चले जाएं जो बहुत दिनों से आपसे मिलना चाह रहा है। स्टूडेंट्स के लिए किसी प्रतियोगिता में बैठना फायदेमंद साबित होगा।

मीन :- आज का दिन पैसों के लेन - देन में गुजरेगा। बिजनेस में अचानक फायदा भी हो सकता है। बहुत दिनों बाद पैसा आने से मूड अच्छा होगा। परिवार के साथ अपनी खुशी बांटने के लिए बाहर कहीं जा सकते हैं। किसी बुजुर्ग की सेहत पर थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ेगा। रोमांस को भी दिन अच्छा है।